छत्तीसगढ़
Trending
रायपुर ब्रेकिंग: महादेव घाट पर खारुन नदी में मिला महिला का शव, पहचान अज्ञात, पुलिस ने जांच तेज की

रायपुर, 09 जनवरी 2025| राजधानी रायपुर के महादेव घाट में खारुन नदी से एक महिला का संदिग्ध शव बरामद किया गया है। शव पानी में तैरता हुआ पाया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।अब तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए नदी के आसपास की सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है।



