छत्तीसगढ़
Trending

बस्तर में बारिश ने मचाई तबाही, कई राज्यों से टूटा संपर्क, 100 से अधिक गांव बने टापू

जगदलपुर, 10 सितंबर 2024

प्रदेश के रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश के कारण स्थिति गंभीर हो गई है. सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है. बस्तर संभाग के जिलों में जलभराव और रास्तों के कटने से जनजीवन प्रभावित हुआ है. सुकमा जिले के तोंगपाल क्षेत्र में बाढ़ का पानी घरों में घुसने से 20 मकान ढह गए हैं और प्रभावित 35 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है.

नेशनल हाईवे 30 पर आवागमन बाधित, सुकमा का सड़क संपर्क टूटा

भारी बारिश के चलते नेशनल हाईवे 30 पर आवागमन बंद हो गया है, और कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं. सुकमा जिले का सड़क संपर्क ओडिशा, तेलंगाना, और आंध्र प्रदेश से टूट गया है. इसके अलावा, बीजापुर से महाराष्ट्र का सड़क संपर्क मिंगाचल नदी में आई बाढ़ के कारण बाधित हो गया है.

100 से अधिक गांव बने टापू

दंतेवाड़ा जिले के 100 से अधिक गांव भारी बारिश के कारण टापू में तब्दील हो गए हैं, जिससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.

कलेक्टरों को अलर्ट, राहत-बचाव कार्य जारी

बस्तर संभाग के सभी जिलों के कलेक्टरों को अलर्ट पर रखा गया है और प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं. भारी बारिश के कारण 9 सितंबर तक प्रदेश में औसत से 4% अधिक बारिश दर्ज की गई है और आने वाले दिनों में भी भारी बारिश का अनुमान है.

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button