छत्तीसगढ़
Trending

कांकेर की मासुलपानी पंचायत को राष्ट्रीय जल पुरस्कार: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 अक्टूबर को करेंगी सम्मानित

रायपुर, 21 अक्टूबर 2024: जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए कांकेर जिले की मासुलपानी ग्राम पंचायत को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 अक्टूबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत को श्रेष्ठ पंचायत श्रेणी में द्वितीय स्थान के लिए सम्मानित करेंगी।

यह पुरस्कार केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल द्वारा 14 अक्टूबर को घोषित किया गया था, जिसमें कांकेर की मासुलपानी पंचायत सहित 38 विजेताओं के नाम शामिल हैं। पंचायत ने जल संरक्षण के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्य किया है, जिसमें 161 जल संरचनाओं का निर्माण शामिल है, जिससे ग्रामवासियों को सिंचाई के लिए सतही जल का उपयोग करने में मदद मिली है।

मासुलपानी पंचायत में किए गए इस कार्य को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है, जिसके लिए पंचायत को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button