छत्तीसगढ़
Trending

सोनिया गांधी के ‘Poor Lady’ बयान पर सियासी तूफान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान बर्दाश्त नहीं!

रायपुर, 01 फ़रवरी 2025। संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस नेता और सांसद सोनिया गांधी के बयान से विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति अपने अभिभाषण के अंत में काफी थक चुकी थीं। Poor Lady, मुझे उनके बारे में काफी बुरा लगा।”

सोनिया गांधी के इस बयान की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान भी है।

साय ने कहा, “राष्ट्रपति को ‘गरीब’ और ‘बेचारी’ कहना कतई स्वीकार्य नहीं है। द्रौपदी मुर्मू न केवल जनजातीय समाज बल्कि पूरे देश की गौरव हैं। कांग्रेस कभी भी आदिवासी समाज को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती। पहले कांग्रेस ने राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें हराने का पूरा प्रयास किया और जब वह जीत गईं, तो अब लगातार उनके प्रति अपमानजनक भाषा का उपयोग कर रही है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इससे पहले भी राष्ट्रपति के प्रति अपमानजनक टिप्पणी कर चुकी है। “नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति के लिए जिस भाषा का उपयोग किया था, उसे दोहराया भी नहीं जा सकता। कांग्रेस का यह रवैया आदिवासी समाज को अपमानित करने वाला है, जिसे देश कभी नहीं भूलेगा और न ही माफ करेगा।”

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी से अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा, “हमें गरीब और बेचारों के रूप में देखने की जरूरत नहीं है। जनजातीय समाज इस देश की रीढ़ है और स्वतंत्रता संग्राम में उसका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सोनिया गांधी को अपने बयान के लिए प्रायश्चित करना चाहिए।”

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button