छत्तीसगढ़
Trending

कवर्धा में पुलिस ने 4 किलो सोना जब्त किया, दो सेल्समैन हिरासत में

कवर्धा। कवर्धा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से 4 किलो सोना बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने दो सेल्समैन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बरामद किए गए आभूषणों में नेकलेस, अंगूठी, चूड़ी, एयर रिंग्स, मंगलसूत्र चैन, बिंदिया, नथ सहित अन्य सोने के गहने शामिल हैं। इसके अलावा लाखों रुपये नकद और कार भी जब्त की गई है। जब्त किए गए सोने की तौल इलेक्ट्रॉनिक मशीन से रातभर कराई गई।

जीएसटी अधिकारी को बुलाया गया

सूत्रों के अनुसार, जब्त सोना रायपुर के एक बड़े सराफा व्यापारी का हो सकता है, जो कवर्धा के सराफा बाजार में बिक्री के लिए लाया गया था। हालांकि, हिरासत में लिए गए सेल्समैन अब तक सोने का ओरिजिनल और जीएसटी बिल पुलिस के सामने पेश नहीं कर सके हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button