छत्तीसगढ़
Trending

तखतपुर में सनसनी: मंदिर के पुजारी की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

तखतपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र के सूरीघाट में रविवार सुबह मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुबह लोगों ने पाठ बाबा मंदिर परिसर में पुजारी जागेश्वर पाठक का शव खून से लथपथ हालत में देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुजारी के सिर पर धारदार हथियार से हमले के गहरे निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अज्ञात आरोपी हत्या को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह भी स्वयं घटनास्थल पहुंचे और मामले की बारीकी से जांच की। मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया है।

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि यह बहुत ही जघन्य हत्या है। प्रारंभिक आशंका है कि किसी बड़ी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया हो, हालांकि अभी तक पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button