छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कोयला खदान में जोरदार विस्फोट, एक मजदूर की मौत, दो की हालत नाजुक, खलबली मचते ही पहुंची पुलिस

रायगढ़, छत्तीसगढ़। जिंदल पावर लिमिटेड की डोंगामहुआ स्थित गारे पलमा कोल माइंस में शुक्रवार को हुए विस्फोट में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब खदान में काम के दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हुआ।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसे में ओडिशा के गंजम जिले निवासी 24 वर्षीय आयुष बिश्नोई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के रहने वाले चंद्रपाल राठिया (38) और अरुण लाल निषाद (43) गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों घायलों को पहले जिंदल फोर्टिस अस्पताल और फिर रायगढ़ फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया।

तमनार पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन व खदान प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button