छत्तीसगढ़
Trending

PMO ने जताया गहरा शोक: छत्तीसगढ़ के खरोरा में सड़क हादसे में 13 की मौत पर PM राहत कोष से 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान, 14 घायल

रायपुर, 12 मई 2025:छत्तीसगढ़ के रायपुर ज़िले के खरोरा क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब सभी लोग छठी कार्यक्रम से लौट रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने हादसे पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से संवेदना व्यक्त की है। साथ ही मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये प्रति व्यक्ति और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

राज्य सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button