राष्ट्रीय
Trending

महिला आरक्षण बिल पर वोटिंग से पहले पीएम मोदी की अपील: ‘आज इतिहास रचने का मौका, पक्ष में करें मतदान’

नई दिल्ली। संसद में महिला आरक्षण बिल (नारीशक्ति वंदन अधिनियम संशोधन) को लेकर बहस अपने अंतिम चरण में है। गुरुवार देर रात तक चली चर्चा के बाद शुक्रवार को भी बहस जारी रही और शाम 4 बजे इस बिल पर वोटिंग प्रस्तावित है।

वोटिंग से ठीक पहले प्रधानमंत्री Narendra Modi ने सोशल मीडिया के जरिए सभी सांसदों से भावनात्मक अपील की। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश की आधी आबादी यानी महिलाओं को उनका उचित अधिकार मिले और निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़े।

पीएम ने अपने संदेश में लिखा कि इस मुद्दे पर पिछले चार दशकों से राजनीति होती रही है, लेकिन अब संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ निर्णय लेने का वक्त है। उन्होंने कहा कि बहस के दौरान उठे सभी सवालों और आशंकाओं का समाधान किया जा चुका है, इसलिए सभी दलों को महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करना चाहिए।

उन्होंने सांसदों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घर की मां, बहन, बेटी और पत्नी को याद कर अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे नारीशक्ति की भावनाएं आहत हों।

पीएम मोदी ने यह भी भरोसा जताया कि यदि यह बिल सर्वसम्मति से पारित होता है, तो इससे देश की महिलाओं को नई ताकत मिलेगी और लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने सभी सांसदों से एकजुट होकर “आज इतिहास रचने” का आह्वान किया।

अब पूरे देश की नजर लोकसभा में होने वाली इस अहम वोटिंग पर टिकी है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकती है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button