छत्तीसगढ़
Trending

दंतेवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप वाहन पलटा, दो ग्रामीणों की मौत, दर्जनों घायल

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। यह हादसा अरनपुर थाना क्षेत्र के कोंडासांवली और कमल पोस्ट के बीच अरनपुर घाट पर हुआ, जब सवारियों से भरी एक मालवाहक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी ग्रामीण गोंडेरास गांव के निवासी थे, जो किसी कार्यक्रम में शामिल होकर ताड़मेटला से अपने गांव लौट रहे थे। तभी रास्ते में पिकअप वाहन पलट गया। वाहन में कुल 24 लोग सवार थे।

हादसे में 12 वर्षीय मासा मड़कम और 20 वर्षीय कु. सोढ़ी कोयदो की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक गोंडेरास गांव से थे। हादसे की जानकारी मिलते ही CRPF की 231वीं बटालियन के जवान और अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार मुहैया कराया।

CRPF के मेडिकल स्टाफ द्वारा मौके पर ही घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया, इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button