छत्तीसगढ़
Trending

प्रेम प्रसंग में दर्दनाक अंत: सरगवां गांव में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, जांच में जुटी पुलिस

सरगुजा (उदयपुर), 04 जून 2026। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक प्रेमी युगल ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव गांव के बाहर एक ही पेड़ की डाल से फंदे पर लटके मिले, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीण और परिजन जब खेत की ओर गए तो उन्होंने पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही उदयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

हालांकि पुलिस को आशंका है कि प्रेम संबंधों को लेकर परिवार की आपत्ति या किसी अन्य निजी कारण के चलते दोनों ने यह कदम उठाया हो सकता है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। इस घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button