पद्मश्री विधायक अनुज शर्मा की रणनीतिक जीत: रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी नवीन अग्रवाल की ऐतिहासिक विजय, उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा का कब्जा

रायपुर, 20 मार्च 2025 – रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी नवीन अग्रवाल ने जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा प्रत्याशी संदीप यदु विजयी रहे।
इस चुनाव में भाजपा संगठन ने धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा को रायपुर जिले का प्रभारी नियुक्त किया था। अनुज शर्मा ने अपनी रणनीतिक दक्षता का परिचय देते हुए न केवल भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि दो निर्दलीय प्रत्याशियों को भी भाजपा में शामिल कराने में सफलता प्राप्त की।
अनुज शर्मा लगातार भाजपा संगठन के लिए चुनावी मोर्चे पर सक्रिय रहे हैं। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भी जहां-जहां उन्हें प्रचार की जिम्मेदारी दी गई, वहां भाजपा ने जीत दर्ज की। उनकी इस सफलता को संगठन के भीतर एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।