छत्तीसगढ़
Trending

लोरमी: किसानों की समस्याओं पर डिप्टी सीएम अरुण साव सख्त, मौके पर दिए एसडीएम को तुरंत समाधान के निर्देश, कलेक्टर और अधिकारियों को भी तलब

रायपुर, 16 जनवरी 2025| उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज लोरमी के दौरे पर है। इस दौरान नगर के लोगों से मेल मुलाकात के दौरान मानस भवन के पास किसानों ने भेंट कर अपनी समस्याएं बताई। उन्होंने कहा कि, सहकारी बैंक से धान खरीदी के भुगतान में दिक्कत हो रही है।

साव ने किसानों को आश्वस्त किया कि आपकी समस्या का तत्काल समाधान होगा। इसके बाद उन्होंने मौके पर ही एसडीएम को निर्देशित किया कि, किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उनकी समस्या को प्राथमिकता में लेकर समाधान करना होगा और निराकरण कर मुझे रिपोर्ट करें।

डिप्टी सीएम साव ने किसानों की समस्या का प्राथमिकता से समाधान करने के लिए जिले के कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों को भी लोरमी बुलाकर निराकरण के लिए निर्देशित किया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button