छत्तीसगढ़
Trending

GPS बंद होने पर ड्राइवर को बेल्ट से पीटा, पुलिस में शिकायत दर्ज – मामला रायपुर के राहुल ट्रेवल्स का

रायपुर, 4 जुलाई 2025। राजधानी रायपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां जीपीएस बंद होने के चलते ट्रेवल्स संचालक ने अपने ही ड्राइवर की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित ड्राइवर ने थाने में इसकी लिखित शिकायत दी है, जिस पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

शिकायतकर्ता साहिल साहू ने बताया कि वह राहुल ट्रेवल्स में ड्राइवर के तौर पर काम करता है। 28 जून को वह रायपुर से अंबिकापुर सवारी लेकर गया था और 2 जुलाई को वापस लौटा। वापसी के बाद ट्रेवल्स के मालिक साहिल यादव ने गाड़ी का GPS बंद क्यों किया, इस बात पर उससे झगड़ा शुरू कर दिया।

जान से मारने की धमकी, बेल्ट से मारपीट

ड्राइवर का आरोप है कि विवाद के दौरान साहिल यादव ने पहले उसके साथ गाली-गलौज की, फिर जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट से पीड़ित के हाथ, पीठ और गले में चोटें आई हैं।

घटना को ऑफिस में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने भी देखा। पीड़ित की शिकायत पर माना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने IPC की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर साहिल यादव के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, घटना के चश्मदीद कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

यह मामला ट्रेवल इंडस्ट्री में कर्मचारियों के साथ होने वाले शोषण को उजागर करता है और पुलिस की कार्रवाई पर अब सभी की नजरें टिकी हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button