छत्तीसगढ़

स्कूल में आपत्तिजनक वीडियो वायरल: जांच में आरोप सही मिलने पर एक्शन, शिक्षक-शिक्षिका BEO कार्यालय अटैच

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड के प्राथमिक शाला खैरवार पारा, बोड़सरा में पदस्थ शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। जांच में मामला सही पाए जाने पर दोनों को अलग-अलग बीईओ कार्यालयों में अटैच कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। वीडियो में स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक और शिक्षिका आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिए, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच टीम गठित की थी।

जांच रिपोर्ट में वीडियो की पुष्टि होने के बाद विभाग ने संबंधित शिक्षक को नवागढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय तथा शिक्षिका को अकलतरा बीईओ कार्यालय में अटैच कर दिया है। विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।

इस घटना के सामने आने के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि विद्यालय बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने का केंद्र होता है, ऐसे में इस तरह की घटनाएं शिक्षा व्यवस्था की छवि को प्रभावित करती हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई गई थी। जांच में वीडियो सही पाए जाने पर संबंधित शिक्षक और शिक्षिका के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके वर्तमान स्कूल से हटाकर अलग-अलग बीईओ कार्यालयों में अटैच किया गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button