छत्तीसगढ़
Trending

अब संवरेगा ऐतिहासिक दलपत सागर: मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से 9 करोड़ 88 लाख रुपये की स्वीकृति, भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने जताया आभार

जगदलपुर, 5 जुलाई 2025 बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर को अब योजनाबद्ध रूप से संवारा जाएगा। मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के अंतर्गत इस परियोजना के लिए 9 करोड़ 88 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति की घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव ने करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार प्रकट किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा, “बस्तरवासियों की वर्षों पुरानी मांग रही है कि ऐतिहासिक दलपत सागर का सौंदर्यीकरण और संरक्षण किया जाए। मुख्यमंत्री के सुशासन में यह कार्य अब मूर्त रूप लेने जा रहा है।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि सौंदर्यीकरण कार्य पूरी तरह योजनाबद्ध तरीके से होंगे और बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखते हुए दलपत सागर को प्राकृतिक सौंदर्य का प्रतीक बनाया जाएगा।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बस्तर के विकास को लेकर सरकार हमेशा प्रतिबद्ध रही है और यह स्वीकृति उसी प्राथमिकता का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि दलपत सागर का कायाकल्प न केवल स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी अपेक्षाओं को पूरा करेगा, बल्कि आने वाले समय में यह पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नया आयाम देगा।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “हमारे मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के सामूहिक प्रयासों से यह सपना अब हकीकत बनने जा रहा है। हम उनके आभारी हैं।”

यह सौंदर्यीकरण कार्य न केवल जलाशय की संरचना को संवारने का काम करेगा, बल्कि इसके संरक्षण, जल प्रबंधन और आसपास के क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में भी अहम भूमिका निभाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button