छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नक्सल कनेक्शन पर NIA की सख्त कार्रवाई: MBM प्रमुख रघु मिडियामी गिरफ्तार, माओवादियों के लिए फंडिंग का खुलासा

रायपुर, 28 फ़रवरी 2025 राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छत्तीसगढ़ में नक्सल फंडिंग केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए मूलवासी बचाओ मंच (MBM) के प्रमुख रघु मिडियामी को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार पहले ही MBM पर प्रतिबंध लगा चुकी है

इससे पहले नवंबर 2023 में छत्तीसगढ़ पुलिस ने इसी मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से 6 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। जांच में सामने आया कि ये दोनों MBM के ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) थे, जो माओवादियों के लिए फंड जुटाने और वितरित करने का काम कर रहे थे

NIA की जांच में खुलासा हुआ कि रघु मिडियामी MBM का प्रमुख है और यह संगठन CPI (माओवादी) के लिए धन एकत्र करने, भंडारण करने और वितरित करने में सक्रिय रूप से शामिल रहा है। एजेंसी के मुताबिक, यह फंडिंग भारत विरोधी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए इस्तेमाल की जा रही थी।

NIA की रिपोर्ट के अनुसार, रघु मिडियामी CPI (माओवादी) द्वारा संचालित विरोध प्रदर्शनों के लिए स्थानीय स्तर पर धन वितरण का प्रमुख नोडल व्यक्ति था

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button