छत्तीसगढ़
Trending
छत्तीसगढ़ में नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू : लेकिन शिक्षा विभाग, पुलिस, परिवहन, आबकारी और खनिज विभाग के अफसरों को नहीं होगा तबादले का असर

रायपुर, 05 जून 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में नई स्थानांतरण (ट्रांसफर) नीति को लागू कर दिया है, लेकिन यह नीति सभी विभागों पर समान रूप से प्रभावी नहीं होगी। जारी निर्देशों के अनुसार यह तबादला नीति नितिन शिक्षा विभाग में पदस्थ शिक्षकों पर लागू नहीं होगी। इसके अलावा पुलिस, परिवहन, आबकारी और खनिज विभाग को भी इस नीति से फिलहाल छूट दी गई है।
सरकार का कहना है कि इन विभागों की विशेष कार्यप्रणाली और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, संबंधित विभागों के लिए अलग से ट्रांसफर नीति तैयार की जा सकती है।
नई नीति का उद्देश्य ट्रांसफर प्रक्रिया को पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है, ताकि कर्मचारियों के बीच संतुलन और विभागीय कार्यों में सुचारूता सुनिश्चित हो सके।



