छत्तीसगढ़

मुंगेली: लापता मासूम बच्ची के मामले में नया खुलासा, श्मशान घाट के पास मिला नरकंकाल, नरबलि की आशंका

मुंगेली, छत्तीसगढ़। लगभग एक महीने पहले कोसाबाड़ी गांव से लापता हुई 7 साल की मासूम बच्ची लाली के मामले में एक सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। पुलिस को गांव से सटे श्मशान घाट के पास नरकंकाल और बच्चियों जैसे कपड़े बरामद हुए हैं। इस खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों ने नरबलि की आशंका जताई है।

एसपी भोजराम पटेल ने पुष्टि की है कि पुलिस को बरामद अवशेषों की डीएनए जांच कराई जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि क्या ये अवशेष उसी लापता मासूम के हैं जो 12 अप्रैल की रात से गायब है। एसपी ने माना कि यह सुराग मामले की गुत्थी सुलझाने में बेहद अहम हो सकता है।

गौरतलब है कि लाली का अपहरण उस समय हुआ जब वह अपनी मां के साथ घर के आंगन में सो रही थी। रात के अंधेरे में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे अगवा कर लिया। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपी का पता नहीं लगा सकी है।

बच्ची को ढूंढने में मदद करने वालों के लिए प्रशासन और समाज के लोगों ने कुल 1 लाख 40 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

  • मुंगेली एसपी: ₹10,000
  • बिलासपुर आईजी: ₹30,000
  • लोरमी के निर्दलीय प्रत्याशी कोमल राजपूत: ₹1,00,000

इनाम की घोषणा और एक महीने की खोजबीन के बाद भी अब तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। डीएनए रिपोर्ट का इंतजार अब पूरे क्षेत्र की उम्मीदों का केंद्र बन गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button