छत्तीसगढ़
Trending

सुकमा में नक्सलियों का आत्मसमर्पण: 2 लाख के इनामी सहित 6 ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता

ब्यूरो रिपोर्ट

सुकमा, 21 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में माओवादियों पर सुरक्षाबल कहर बनकर टूट रहे हैं. जवानों का भारी पड़ता देख नक्सली बैक फुट पर आ गए है. वहीं नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं. ऐसे में आज सुकमा जिले में एक इनामी नक्सली समेत छह नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. इन नक्सलियों में से एक पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 2 लाख रुपये का इनाम घोषित था जो माड़ डिविजन में सक्रिय रहा है.

इन नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करने में आरएफटी कोंटा, 217 वाहिनी सीआरपीएफ और जिला सुकमा के नक्सल सेल के कर्मियों की विशेष भूमिका रही.

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button