छत्तीसगढ़
Trending

नवा रायपुर होलसेल कॉरिडोर रद्द: भाजपा सरकार ने 1083 एकड़ की पूर्व योजना ठुकराई, 100 करोड़ में सड़क–नाली–बिजली–पेयजल इंफ्रा काम शुरू 🚧

रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर में पूर्ववर्ती सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘होलसेल कॉरिडोर’ प्रोजेक्ट पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। वर्तमान भाजपा सरकार ने इस प्रोजेक्ट को निरस्त कर दिया है और अब इसके लिए नई योजना तैयार की जाएगी। नवा रायपुर में बसाहट, निवेश और वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रोजेक्ट तैयार किया गया था।

पूर्ववर्ती सरकार ने इस कॉरिडोर के लिए 1083 एकड़ जमीन चिन्हित कर इसका भू-उपयोग भी परिवर्तित कर दिया था। योजना थी कि इसे दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा थोक व्यावसायिक बाजार बनाया जाएगा। इसके तहत 540 रुपए प्रति वर्गफीट की दर से भूखंड आवंटन और निर्माण लागत में राज्य सरकार की भागीदारी प्रस्तावित थी।

लेकिन वर्तमान सरकार ने न केवल इस योजना को खारिज कर दिया है, बल्कि भूखंड आवंटन की प्रक्रिया को भी निरस्त कर दिया गया है। सरकार अब नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के माध्यम से नीलामी प्रक्रिया के तहत ही जमीन का आवंटन करेगी।

इसी बीच, नवा रायपुर में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए अधोसंरचना विकास कार्य शुरू हो चुका है। करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से सड़क, नाली, बिजली और पेयजल जैसी सुविधाओं के विकास के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसमें 30 करोड़ रुपए सड़क निर्माण पर और शेष राशि अन्य सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button