छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में रिश्तों का कत्ल: पारिवारिक समारोह में 8 साल की बच्ची से 40 वर्षीय रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर, 14 मई 2025 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रिश्ते को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक 8 साल की मासूम के साथ उसके 40 वर्षीय रिश्तेदार ने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया । मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है m यह मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है ।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने माता-पिता के साथ एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गई थी । इसी दौरान वहां मौजूद आरोपी रिश्तेदार ने मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया.l । घटना के बाद बच्ची ने रोते हुए अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई ।कबीर नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया । इस घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल बना दिया है ।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button