छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मोदी की गारन्टी को किया जा रहा पूरा: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा






कवर्धा के खड़ौदाखुर्द और रबेली में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री
रायपुर,14 जनवरी 2024

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के कवर्धा जिले के ग्राम खड़ौदा खुर्द और रबेली में प्रथम आगमन पर ग्रामवासियों ने आतिशबाजी व तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा आज अपने प्रवास के दौरान ग्राम खड़ौदा के बाजार चौक में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर ग्रामीणों, क्षेत्रवासियों, युवाओं और महिलाओं से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्रामीणों की मांग पर मदनपुर स्कूल और खड़ौदा स्कूल में विद्यार्थियों के लिए पेयजल व्यवस्था को विशेष ध्यान में रखते हुए हैण्डपम्प खनन और खड़ौदा में बिजली लाइन विस्तार के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम रवेली में यज्ञ स्थल में मंच के लिए 2 लाख, शनिदेव प्रागण के बाउंड्रीवाल के लिए 7 लाख, संस्कृति मंच के लिए 2 लाख रूपए की घोषणा की।  

1705250978 bbb70a346a5217c046bf
1705250987 24d58118a15e0d8c8f91


उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार मोदी की गारन्टी को पूरा कर रही है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में 18 लाख परिवार को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृत दी है। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान 3100 रूपए में खरीदी की जा रही है। राशनकार्डधारी परिवारों को अगले 5 साल तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। इससे 67 लाख 92 हजार 153 परिवार लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) भर्ती मामले की सीबीआई जांच कराने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ के निवासियों को कराएंगे राम जन्मभूमि का दर्शन
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। छत्तीसगढ़ के निवासी राम  जन्मभूमि का दर्शन कर सके इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रामलला दर्शन योजना की शुरूआत की है। इस योजना के तहत प्रति वर्ष 20 हजार यात्रियों को अयोध्या ले जाया जाएगा। प्रथम चरण में 55 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन दीपावली की तरह अपने घरों में दीपक जलाकर रौशन करे

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button