छत्तीसगढ़
Trending

खरोरा सड़क हादसे पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने जताया गहरा शोक, राज्य सरकार देगी मृतकों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता

रायपुर, 13 मई 2025 – रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर खरोरा के पास रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को गहरे शोक में डुबो दिया। इस दर्दनाक दुर्घटना में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

घटना पर क्षेत्रीय विधायक पुरंदर मिश्रा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा, “रायपुर जिले के सारा गांव के पास हुए इस भीषण हादसे की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है। महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। राज्य सरकार घायलों के बेहतर उपचार के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।”

विधायक मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य में पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति, शोकाकुल परिजनों को संबल तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

राज्य सरकार की त्वरित सहायता:
राज्य सरकार ने इस हादसे को गंभीरता से लेते हुए तात्कालिक सहायता राशि की घोषणा की है। विधायक मिश्रा ने जानकारी दी कि मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है। दुर्घटना के बाद प्रशासनिक अमला राहत कार्य में जुटा है और घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में कराया जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button