छत्तीसगढ़
Trending

विधायक भावना बोहरा ने वनांचल क्षेत्र के बच्चों को दी बड़ी सौगात : कोदवागोड़ान में ₹2.75 करोड़ से बनेगा 100 सीटर छात्रावास

पंडरिया 16 मई 2026 // पंडरिया विधानसभा अंतर्गत वनांचल ग्राम कोदवागोड़ान में विधायक भावना बोहरा ने ₹2.75 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 सीटर बालक छात्रावास निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। यह कार्य पीएम जनमन योजना अंतर्गत किया जा रहा है।

वनांचल क्षेत्र में रहने वाले छात्रों के लिए यह छात्रावास उनके उज्ज्वल भविष्य का आधार बनेगा, जहाँ उन्हें सुविधाजनक शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और बेहतर आवासीय सुविधाएं मिलेंगी। पहले छात्रों को दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों से विद्यालय आने-जाने में काफी असुविधा होती थी, लेकिन अब छात्रावास निर्माण के बाद उन्हें लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे उनके समय और परिश्रम की बचत होगी तथा वे बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इस 100 सीटर बालक छात्रावास के निर्माण से जरूरतमंद और दूर-दराज़ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को सुरक्षित आवास, अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनकी शिक्षा निरंतर एवं गुणवत्तापूर्ण बन सकेगी।

उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास का सबसे सशक्त माध्यम है और विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत की जा रही है। छात्रावास निर्माण से क्षेत्र में शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार होगा और अधिक विद्यार्थी शिक्षा के लिए प्रेरित होंगे।

भावना बोहरा ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु लगातार कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पीएम जनमन योजना वनांचल एवं आदिवासी क्षेत्रों में विकास की नई किरण लेकर आई है।

उन्होंने बताया कि आज दूरस्थ क्षेत्रों में भी पक्के आवास, सड़क, नल जल योजना, बिजली आपूर्ति, सिंचाई और पेयजल सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित हो रही है। इसके साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस और मोबाइल हेल्थ पैथ लैब का संचालन किया जा रहा है।

विधायक ने बताया कि कुई-कुकदुर महाविद्यालय में पढ़ने वाली वनांचल क्षेत्र की बेटियों के लिए आगामी सत्र से निःशुल्क बस सेवा भी शुरू की जाएगी, जिससे उन्हें सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा के दुर्गम और वनांचल क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत 171 किलोमीटर से अधिक पक्की सड़क, 4 उच्चस्तरीय पुल, 10 पुलिया निर्माण, 3500 नए पीएम आवास, महीडबरा जलाशय योजना, पुटपुटा व्यपवर्तन योजना, कौआनार व्यपवर्तन योजना, एनिकट कम काजवे तथा सिंगल विलेज नल जल प्रदाय योजना जैसे कई विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं।

इसके अलावा 27 आंगनबाड़ी भवन निर्माण, कुई-कुकदुर शासकीय महाविद्यालय भवन निर्माण, और विद्युत विहीन गांवों तक बिजली पहुंचाने जैसे कार्यों से वनांचल क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिली है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष फलित साहू, सरपंच नंदिनी डहरिया, उप सरपंच नारायण साकत, शिव नंदन पांडेय, मंडल महामंत्री स्वतंत्र तिवारी, महेश यादव, सुखदेव धुर्वे, रामावतार साहू, गणपत करचाम, दिलीप पटेल, संतोष साहू, राजेन्द्र साहू, जनपद सदस्य तुलसी साहू, विकास तिवारी, चुन्नी साहू, सुमन ठाकुर, लक्ष्मी नारायण शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button