छत्तीसगढ़
Trending

बलरामपुर जिला मुख्यालय में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया ध्वजारोहण

रायपुर , 15 अगस्त 2024

78वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बलरामपुर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण हेतु मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुई |.मंत्री राजवाड़े ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर हम सभी एक संकल्प लें कि हम अपने देश एवं प्रदेश को और भी विकसित और सशक्त बनाएं | हमारे राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि के लिए मिलकर प्रयास करें | मंत्री राजवाड़े ने ध्वजारोहण के पश्चात उन सभी वीर शहीदों को एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया जिन्होंने हमारे देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया है |

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button