छत्तीसगढ़
Trending

रायगुड़ेम के इतिहास में पहली बार पहुंचे मंत्री, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों संग लगाई चौपाल

रायगुडेम, 03 अप्रैल 2025 लंबे समय से नक्सलियों के प्रभाव में रहे रायगुड़ेम के इतिहास में पहली बार कोई मंत्री लोगों की सुध लेने पहुंचा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने पहले दौरे में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनीं। नक्सलियों की दहशत से त्रस्त ग्रामीणों के लिए यह मुलाकात किसी उत्सव से कम नहीं थी।

चौपाल लगाने से पहले उप मुख्यमंत्री ने जगरगुंडा के रायगुड़ेम में तैनात सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान बस्तर आईजी पी. सुंदरराज, सीआरपीएफ डीआईजी सूरजपाल वर्मा, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, एसपी किरण चव्हाण और सीआरपीएफ कमांडेंट नवीन भी मौजूद रहे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री बाइक पर सवार होकर बीहड़ इलाके में पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद किया।

उनका यह दौरा प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button