छत्तीसगढ़
Trending

जशपुर में CM विष्णुदेव साय का मेगा दौरा: नगर पालिका और अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल, एनसीसी कैडेट्स से करेंगे मुलाकात, मेधावी छात्रों को करेंगे सम्मानित

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 16 मार्च 2025 (रविवार) को जशपुर के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न शपथ ग्रहण समारोहों और सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे निज निवास, बगिया से प्रस्थान करेंगे और 11:30 बजे आगडीह एयरस्ट्रिप, जशपुर पहुंचेंगे। वहां से वे बगिया हेलीपेड, कांसाबेल जाएंगे और एनसीसी के फ्लाइंग कैडेट प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन करेंगे। इसके बाद 11:40 बजे वे हेलीकॉप्टर से आगडीह एयरस्ट्रिप, जशपुर के लिए रवाना होंगे और 11:45 बजे रक्षित पुलिस लाइन, जशपुर पहुंचेंगे।

सुबह 11:55 बजे मुख्यमंत्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल, जशपुर में नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 12:55 बजे तक चलेगा, जिसके बाद वे वहां से प्रस्थान करेंगे।

दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री व्यवहार न्यायालय, जशपुर पहुंचेंगे, जहां वे जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 2:00 बजे तक चलेगा, इसके बाद वे 2:05 बजे पुराने विश्राम गृह, जशपुर पहुंचेंगे और कुछ समय आरक्षित रहेगा।

2:45 बजे मुख्यमंत्री पुराना विश्राम गृह छोड़कर 2:55 बजे श्याम पैलेस, जशपुर पहुंचेंगे, जहां आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह-2025 में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वे जिले के मेधावी छात्रों और अन्य प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित करेंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 3:50 बजे श्याम पैलेस से रवाना होंगे और 3:55 बजे रक्षित पुलिस लाइन, जशपुर पहुंचेंगे। वहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा 5:10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे और 5:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर लौटेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button