छत्तीसगढ़
Trending

सुकमा IED हमले में शहीद ASP आकाश राव गिरपुंजे को रायपुर में दी गई अंतिम सलामी, मुख्यमंत्री और नेताओं ने कांधा देकर दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 10 जून 2025 सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में हुए नक्सली IED हमले में शहीद हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आकाश राव गिरपुंजे को मंगलवार को राजधानी रायपुर के माना स्थित चौथी वाहिनी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद अरुण साव ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पार्थिव शरीर को कांधा दिया।

शहीद की अंतिम यात्रा राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा स्थित निवास से सजे हुए रथ में निकाली गई, जो माना स्थित चौथी वाहिनी तक पहुँची। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और रास्तेभर लोग खड़े होकर शहीद को नमन करते रहे। माना में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेता, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुलिस महानिदेशक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

प्रदेश में नक्सलवाद से लड़ते हुए जान गंवाने वाले इस बहादुर अधिकारी की शहादत को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और नक्सलवाद का समूल नाश किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान माहौल गमगीन रहा और हर आंख नम नजर आई।

शहीद ASP आकाश राव गिरपुंजे के अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा को हमेशा याद किया जाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button