छत्तीसगढ़
Trending

सुकमा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: पालीगुड़ा-गुंडराजगुडेम मुठभेड़ में 3 हार्डकोर नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

सुकमा, 09 जनवरी 2025: सुकमा जिले के पालीगुड़ा-गुंडराजगुडेम क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन हार्डकोर पुरुष माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों के पास से बीजीएल लॉन्चर, अन्य हथियार, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और नक्सल सामग्रियां मिली हैं।

पुलिस के अनुसार, डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा की संयुक्त टीम ने शीर्ष माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर 08 जनवरी को सुकमा और बीजापुर के सीमावर्ती इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। अभियान के दौरान 09 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे पालीगुड़ा और गुंडराजगुडेम के जंगल और पहाड़ों में मुठभेड़ शुरू हुई। यह मुठभेड़ रुक-रुक कर चलती रही, जिसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मारे गए नक्सलियों के PLGA संगठन और दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी के सदस्य होने की संभावना है। उनकी पहचान की जा रही है। पुलिस ने बताया कि विस्तृत जानकारी बलों की मुख्यालय वापसी के बाद साझा की जाएगी।

सुकमा में नक्सल विरोधी अभियान के तहत यह बड़ी सफलता मानी जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button