छत्तीसगढ़

महादेव सट्टेबाजी मामला: CBI ने पूर्व CM भूपेश बघेल समेत कई अधिकारियों और नेताओं के ठिकानों पर दी दबिश

रायपुर। महादेव सट्टेबाजी मामले में सीबीआई ने आज तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक देवेंद्र यादव, विनोद वर्मा, ओएसडी मनीष बंछोर, पूर्व IAS अनिल टुटेजा, IPS आनंद छाबड़ा, IPS आरिफ़ शेख़, IPS अभिषेक पल्लव, ASP संजय ध्रुव, ASP अभिषेक माहेश्वरी और दो सिपाहियों नकुल व सहदेव के ठिकानों पर दबिश दी।

रायपुर और भिलाई में CBI की छापेमारी

जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की 10 से अधिक टीमें 26 मार्च की सुबह रायपुर से रवाना हुईं। इनमें से एक टीम ने रायपुर स्थित भूपेश बघेल के निवास पर छापा मारा, जबकि अन्य टीमें भिलाई-3 पदुम नगर स्थित उनके घर, विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 स्थित बंगले, आईपीएस अभिषेक पल्लव के सेक्टर 9 स्थित आवास और महादेव सट्टेबाजी से कथित रूप से जुड़े सिपाहियों नकुल और सहदेव के नेहरू नगर स्थित घर पहुंचीं।

महादेव सट्टा एप के लेनदेन पर जांच

CBI की यह कार्रवाई महादेव सट्टा एप के संचालन और उससे जुड़े पैसों के लेनदेन को लेकर की जा रही है। सभी टीमें घरों के अंदर जांच में जुट गई हैं। इधर, कार्रवाई की सूचना मिलते ही भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव के घर समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है।

CBI की इस छापेमारी को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button