छत्तीसगढ़
Trending

स्वास्थ्य महकमे में तबादलों की बड़ी सर्जरी: छत्तीसगढ़ में 7 डॉक्टरों का ट्रांसफर, जांजगीर, बेमेतरा, सुकमा, नारायणपुर सहित कई जिलों में नई जिम्मेदारी

नवा रायपुर, 29 अप्रैल 2025 — छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आज एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए प्रदेश के सात चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों का स्थानांतरण किया है। ये स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेंगे।

जारी आदेश के अनुसार:

  • डॉ. दीपक कुमार जायसवाल, जो वर्तमान में जांजगीर-चाम्पा में प्रभारी सिविल सर्जन के रूप में कार्यरत हैं, उन्हें सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का प्रभारी सिविल सर्जन बनाया गया है।
  • डॉ. इकबाल हुसैन, जिला चिकित्सालय जांजगीर-चाम्पा से स्थानांतरित होकर अब नारायणपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणपुर में पदस्थ होंगे।
  • डॉ. दीपक कुमार साहू को खडगवाँ, जिला एमसीबी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ किया गया है।
  • डॉ. विष्णु पैंगवार, दंत चिकित्सक को दोरनापाल, जिला सुकमा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया है।
  • डॉ. एस. कुजूर, खडगवाँ (एमसीबी) से स्थानांतरित होकर अब जांजगीर-चाम्पा के प्रभारी सिविल सर्जन का दायित्व संभालेंगे।
  • डॉ. लोकेश साहू, जो धमतरी के जिला चिकित्सालय में पैथालॉजिस्ट हैं, उन्हें बेमेतरा का प्रभारी सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है।
  • डॉ. केशव चन्द्र साहू, नारायणपुर से स्थानांतरित होकर बरौली, जिला महासमुंद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ किए गए हैं।

यह आदेश अवर सचिव दिव्या वैष्णव द्वारा राज्यपाल के नाम पर जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग का यह निर्णय क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक प्रशासनिक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button