छत्तीसगढ़
Trending

कांकेर में बड़ा नक्सली ऑपरेशन: पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 4 माओवादी ढेर, 8 लाख के इनामी समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

कांकेर, 21 मार्च 2025 – कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के कुरूषनार जंगल में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए। इनमें एक 8 लाख का इनामी माओवादी और एक 2 लाख का इनामी शामिल है। सुरक्षाबलों ने मौके से हथियार और नक्सली सामग्री भी बरामद की है।

संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी सफलता

कांकेर DRG और BSF की संयुक्त टीम ने 18 मार्च को नक्सल विरोधी अभियान के तहत कांकेर-नारायणपुर सीमा पर सर्चिंग अभियान शुरू किया था। 20 मार्च की सुबह करीब 10 बजे कुरूषनार के जंगल और पहाड़ी इलाके में नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई।

इनामी माओवादी ढेर

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने मौके से चार माओवादियों के शव बरामद किए। इनमें—

  • लोकेश हेमला (कंपनी नंबर-05 सदस्य), 8 लाख का इनामी।
  • जगत उर्फ गगन (प्लाटून नंबर-17/किसकोड़ो एलओएस सदस्य), 2 लाख का इनामी।
  • एक अज्ञात पुरुष और एक अज्ञात महिला माओवादी (शिनाख्त की जा रही है)।

लोकेश हेमला के खिलाफ हत्या समेत छह गंभीर अपराध दर्ज थे।

हथियार और नक्सली सामग्री बरामद

घटनास्थल से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री बरामद की, जिनमें—

  • 1 एसएलआर रायफल और 1 मैगजीन
  • 1 .303 ऑटोमेटिक रायफल और 9 राउंड
  • 1 बीजीएल (बम ग्रेनेड लॉन्चर) और 3 बीजीएल सेल
  • 1 देशी कट्टा और 7 राउंड
  • नक्सली पोच, पिट्ठू, साहित्य और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री

बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान तेज

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि बस्तर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास के लिए DRG, STF, बस्तर फाइटर्स, कोबरा, CRPF, BSF, ITBP और CAF की संयुक्त टीम लगातार अभियान चला रही है। 2025 में अब तक 97 हार्डकोर नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें कांकेर जिले से 5 माओवादी मारे गए हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में नक्सल उन्मूलन के लिए ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button