छत्तीसगढ़
Trending

बस्तर में बड़ी मुठभेड़ : नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, कई नक्सली ढेर होने की आशंका – आधिकारिक पुष्टि बाकी

नारायणपुर। बस्तर संभाग से बड़ी खबर है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। इसमें कई नक्सलियों के मारे जाने की आशंका है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों की बड़ी मीटिंग और जमावड़े की सूचना मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने विशेष ऑपरेशन लॉन्च किया। इसी दौरान दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। फिलहाल मुठभेड़ जारी है और घटनास्थल पर अतिरिक्त बल भेजा गया है।

सुरक्षा बलों का कहना है कि मुठभेड़ खत्म होने के बाद पूरे इलाके की सर्चिंग की जाएगी और उसके बाद ही यह साफ होगा कि कितने नक्सली मारे गए हैं।

👉 बड़ी अपडेट का इंतजार।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button