छत्तीसगढ़
Trending

रेलवे का बड़ा अलर्ट: मई में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदले रूट से चलेंगी एक्सप्रेस ट्रेनें — सफर से पहले जरूर पढ़ें ये खबर!

रायपुर, 10 मई 2025 दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल में रांची नगर स्थित सिरम टोली चौक पर 4-लेन एलिवेटेड रोड सह रोड ओवर ब्रिज (ROB) का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसके तहत 5 मई से 30 मई 2025 तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया गया है। वहीं, चक्रधरपुर मंडल के सागारा रेलवे स्टेशन पर 11 से 26 मई 2025 तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इन कारणों से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कई ट्रेनें रद्द रहेंगी या परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है और यात्रा से पूर्व NTES ऐप या 139 हेल्पलाइन के माध्यम से ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है।

रद्द की गई ट्रेनें:

  • 18113 टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस: 12, 14, 19, 24, 25, 26, 27, 28, 29 मई
  • 18114 बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस: 13, 15, 20, 25, 26, 27, 28, 29, 30 मई
  • 18109/18110 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस: 11 से 26 मई तक प्रतिदिन

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें:

  • 18478 योग नगरी ऋषिकेश–पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस: 11, 13, 16 मई को ईब, झारसुगुड़ा, संबलपुर सिटी और कटक होकर
  • 18477 पुरी–योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस: 16 मई को कटक, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा और ईब होकर

अधिक जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button