छत्तीसगढ़

सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: 16 नक्सली ढेर, AK-47, रॉकेट लॉन्चर समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

सुकमा। जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में अब तक 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मौके से बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है।

जानकारी के अनुसार, डीआरजी सुकमा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम 28 मार्च को नक्सल विरोधी अभियान के तहत रवाना हुई थी। 29 मार्च की सुबह करीब 8 बजे माओवादियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ शुरू हो गई, जो अब तक जारी है।

बरामद हथियारों में शामिल:

  • AK-47, SLR, INSAS और .303 राइफल
  • रॉकेट लॉन्चर और बीजीएल लॉन्चर
  • भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री

सुरक्षा बलों को सफलता
संयुक्त ऑपरेशन में डीआरजी और सीआरपीएफ की टीम शामिल थी। अब तक 16 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि और भी नक्सलियों के हताहत होने की संभावना जताई जा रही है।

दो जवान घायल, हालत स्थिर
मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान घायल हो गए, हालांकि उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं।

इलाके में सर्चिंग जारी
सुरक्षा बलों ने आसपास के क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान जारी रखा है। अधिकारियों ने बताया कि विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button