छत्तीसगढ़

अंबिकापुर में आबकारी टीम की रेड: 23 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, छापा पड़ते ही डेकची पलटने लगी

अंबिकापुर, 22 अक्टूबर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने मुक्तिपारा निवासी सीता रजवाड़े के घर दबिश देकर 23 लीटर महुआ शराब जब्त की। मामले में महिला को गिरफ्तार किया गया है।

आबकारी विभाग के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान महिला ने कथित तौर पर शराब से भरी डेकची उलटने का प्रयास किया। उसे पकड़ने पहुंची महिला सैनिक के साथ झूमाझटकी और शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप भी है।

आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2), 59(क) और 40(क) के तहत कार्रवाई की गई है। विभाग के अनुसार, आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

कार्रवाई में महिला सैनिक राजकुमारी सिंह, चंद्रावती और आबकारी आरक्षक श्याम सुंदर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button