छत्तीसगढ़रायपुर
Trending

प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा कल: रायपुर के 52 केंद्रों पर 16,987 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, एंट्री से पहले होगी अनिवार्य फ्रिस्किंग

रायपुर, 25 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGVYAPAM) द्वारा आयोजित प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा (PSLA-26) का आयोजन 26 जुलाई 2026 (रविवार) को रायपुर जिले के 52 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सोसायटी सभाकक्ष में अधिकारियों और केंद्राध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर नवीन ठाकुर ने परीक्षा संचालन से जुड़े सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर उत्तम प्रसाद रजक को परीक्षा का नोडल अधिकारी तथा विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के रोजगार अधिकारी केदारनाथ पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।

16,987 अभ्यर्थी होंगे शामिल

इस भर्ती परीक्षा में जिले भर के 16,987 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण 26 जुलाई को सुबह 6 बजे जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से किया जाएगा। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच सामग्री सभी परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाई जाएगी।

सभी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं के निर्देश

अपर कलेक्टर नवीन ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पेयजल, बिजली, बैठक व्यवस्था, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए, ताकि परीक्षा बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।

प्रवेश से पहले होगी अनिवार्य फ्रिस्किंग

परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अनिवार्य फ्रिस्किंग की जाएगी। प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और अपने साथ प्रवेश पत्र तथा वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button