छत्तीसगढ़
Trending

कौशल तिहार 2025: रायपुर में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, विधायक अनुज शर्मा बोले – “हुनरमंद भारत की यही असली तस्वीर है”


00महापौर मीनल चौबे और विधायक अनुज शर्मा ने किया शुभारंभ, प्रतिभागियों को किया सम्मानित
00

रायपुर, 31 जुलाई 2025/ राजधानी रायपुर के जोरा स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में गुरुवार को कौशल विकास विभाग द्वारा आयोजित “कौशल तिहार-2025” का भव्य शुभारंभ महापौर मीनल चौबे और धरसीवां विधायक अनुज शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार व आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है।

कार्यक्रम की शुरुआत सामाजिक अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत वृक्षारोपण के साथ हुई। महापौर और विधायक ने पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान के संदेश के साथ पौधारोपण किया।

तिहार के अंतर्गत विभिन्न कौशल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विधायक अनुज शर्मा ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा, “प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनाएं केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि जीवन में परिवर्तन लाने वाली क्रांतिकारी पहल हैं। गांव-गली से जो हुनरमंद भारत उभर रहा है, वही सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का आधार बनेगा।”

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने खासकर बेटियों को सिलाई, ब्यूटी पार्लर, डाटा एंट्री और डिजिटल लर्निंग जैसे क्षेत्रों में दक्ष बनाकर उन्हें स्वावलंबी बनाया है। स्थानीय मांग आधारित प्रशिक्षण ने युवाओं को उनके ही गांव में रोजगार उपलब्ध कराया है।

विधायक शर्मा ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि “आज आप जिस आत्मविश्वास और समर्पण से मंच पर खड़े हैं, वह आने वाले समय में पूरे राज्य की शान बनेगा।”

इस अवसर पर रायपुर महापौर मीनल चौबे, विधायक अनुज शर्मा, विभागीय अधिकारी व बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button