छत्तीसगढ़
Trending

कोरबा: मां ने दो बच्चों के साथ किया जहर सेवन, मासूम की मौत, दो की हालत गंभीर

कोरबा, 1 अक्टूबर 2024

बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के बुंदेली गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसमें 4 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि मां और उसकी 7 वर्षीय बेटी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

यह घटना तब घटी जब मधु कश्यप नामक व्यक्ति घर से बाहर गया हुआ था। उसकी पत्नी संगीता कश्यप ने पहले खुद जहर पिया और फिर अपने दोनों बच्चों शिवानी (7) और शिवम (4) को भी जहर दे दिया। घटना के बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी। पड़ोसियों की सूचना पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां 4 वर्षीय शिवम को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि मां और बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।

पारिवारिक विवाद बना कारण: बताया जा रहा है कि संगीता कश्यप ने यह कदम पारिवारिक विवाद के चलते उठाया। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button