छत्तीसगढ़
Trending

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक के सीक्रेट चैंबर से 2 क्विंटल गांजा बरामद, हरियाणा-राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कबीरधाम। जिले की चिल्फी पुलिस ने रविवार को नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ट्रक के सीक्रेट चैंबर से 2 क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है। इस मामले में हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से दिल्ली गांजा की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। इसके बाद चिल्फी थाना क्षेत्र में ट्रक (PB 02 EJ 3009) को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान ट्रक में एक छुपा हुआ चैंबर मिला, जिसमें गांजा रखा गया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ईश्वर सिंह निवासी झज्जर (हरियाणा) और रामु सिंह परमार निवासी धौलपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और नशे की सप्लाई चेन के बारे में जानकारी जुटा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button