छत्तीसगढ़

Jashpur Crime News: प्रेमी युगल की दर्दनाक मौत, युवक पेड़ पर फंदे से झूला – युवती का शव नीचे मिला, पुलिस जांच में जुटी

जशपुर, 19 सितंबर 2025 छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोल्हेंनझरिया चौकी क्षेत्र के माटीपहाड़छर्रा गांव में प्रेमी युगल का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला, जबकि युवती का शव पेड़ के नीचे पड़ा था। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम संबंधों में विवाद का प्रतीत होता है।

पुलिस को मौके से दोनों के व्हाट्सएप चैट, स्टेटस और कुछ अहम साक्ष्य मिले हैं। इससे शक जताया जा रहा है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की और फिर खुद फांसी लगा ली।

फिलहाल एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button