छत्तीसगढ़

जशपुर बस हादसा: तेज रफ्तार बस पलटी, महिला की मौत, 5 गंभीर घायल

जशपुर। जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के बरजोर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। फरसाबहार से अंबिकापुर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अलावा अन्य कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी, जिससे चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मुख्य बिंदु:

  • फरसाबहार से अंबिकापुर जा रही बस बरजोर में पलटी।
  • महिला यात्री की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल।
  • चालक मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी।
  • अन्य यात्रियों को मामूली चोटें।
IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button