छत्तीसगढ़
Trending

जशपुर: भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर दर्ज की निर्विरोध जीत

जशपुर। भारतीय जनता पार्टी ने जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में जीत हासिल की है। दोनों ही पदों पर भाजपा अधिकृत उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत दर्ज की है।

भाजपा प्रत्याशी सालिक साय ने अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत दर्ज की, जबकि शौर्य प्रताप सिंह उपाध्यक्ष पद के लिए विजयी हुए। उनकी जीत से समर्थकों में भारी उत्साह है।

20 मार्च को होंगे रायपुर और सुकमा में चुनाव

बता दें कि छत्तीसगढ़ में तीन जिला पंचायतों—रायपुर, जशपुर और सुकमा—में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव शेष था। जशपुर में चुनाव संपन्न हो चुका है, जबकि रायपुर और सुकमा में चुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है। पहले यह चुनाव 12 मार्च को होना था, लेकिन अब यह 20 मार्च को आयोजित होगा। जिला प्रशासन ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है।

अब तक हुए जिला पंचायत चुनावों में 12 जिलों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद अनारक्षित थे। इनमें से 9 जिलों में ओबीसी वर्ग से अध्यक्ष और 8 जिलों में ओबीसी वर्ग से उपाध्यक्ष चुने गए हैं।

1001518797 removebg preview
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button