छत्तीसगढ़

देश का तीसरा स्वच्छतम राज्य होना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर, 12जनवरी 2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे सबसे स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि आज छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन है। देश के तीसरे सबसे स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार मिलना बड़े गौरव का विषय है। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा कराये गए स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में छत्तीसगढ़ को देश के तीसरे सबसे साफ-सुथरे राज्य होने का पुरस्कार मिला है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों, स्वच्छता कर्मियों, स्वच्छता मित्रों और स्वच्छता दीदियों सहित छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री साय ने उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन विकास मंत्री  श्री अरूण साव के साथ आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु के कर कमलों से छत्तीसगढ़ को देश के तीसरे सबसे स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार ग्रहण किया। स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के पांच नगरीय निकायों रायपुर, महासमुुंद, कुम्हारी, आरंग और पाटन को भी समारोह में पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के कर कमलों से मुख्यमंत्री श्री साय और उप मुख्यमंत्री श्री साव ने स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नगरीय निकाय पाटन का पुरस्कार भी ग्रहण किया। केन्द्रीय आवासन और शहरी विकास मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने छत्तीसगढ़ के चार निकायों रायपुर, महासमुंद, कुम्हारी और आरंग के पुरस्कार प्रदान किए।
क्रमांक: 4603/सोलंकी

देश का तीसरा स्वच्छतम राज्य होना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर, 12 जनवरी 2024

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button