छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर नगर निगम चुनाव: भक्त कर्मा माता वार्ड क्रमांक 67 से निर्दलीय प्रत्याशी पूनम पांडे का सघन जनसंपर्क अभियान जारी

वार्डवासियों का मिल रहा भरपूर समर्थन, जनसंपर्क में दिखा जबरदस्त उत्साह

रायपुर, 29 जनवरी 2025 नगर निगम चुनाव को लेकर भक्त कर्मा माता वार्ड क्रमांक 67 में सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच, निर्दलीय प्रत्याशी पूनम पांडे का सघन जनसंपर्क अभियान जोर-शोर से जारी है। चुनावी दौरे के दौरान उन्हें वार्डवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

पूनम पांडे अपने समर्थकों के साथ वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर जनता से संवाद कर रही हैं और अपने चुनावी एजेंडे को सामने रख रही हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोग उनके समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं और उन्हें विजयी बनाने का आश्वासन दे रहे हैं।

वार्ड के मतदाता विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर काफी जागरूक नजर आ रहे हैं। पूनम पांडे भी जनता को भरोसा दिला रही हैं कि वे चुनाव जीतने के बाद वार्ड के समग्र विकास के लिए कार्य करेंगी और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देंगी।

चुनाव नजदीक आते ही भक्त कर्मा माता वार्ड में चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसे अपना जनप्रतिनिधि चुनती है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button