अपराधछत्तीसगढ़

माइनिंग निवेश का झांसा देकर भाजपा नेत्री से बढ़ाई नजदीकियां : कारोबारी पर रेप और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज

बिलासपुर, 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भाजपा की एक महिला नेत्री ने झारखंड के कारोबारी पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता का आरोप है कि रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह से उनकी मुलाकात करीब दो साल पहले दिल्ली में हुई थी। कारोबारी ने खुद को बड़ा बिजनेसमैन बताते हुए माइनिंग कारोबार में निवेश कराने का प्रस्ताव दिया और मोटे मुनाफे का झांसा देकर महिला से करोड़ों रुपए निवेश करवा लिए।

महिला ने बताया कि कारोबारी ने भरोसे का फायदा उठाकर दिल्ली में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी लगातार ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करता रहा। भाजपा नेत्री का दावा है कि आरोपी ने अलग-अलग किश्तों में उनसे करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपए लिए। रकम आरटीजीएस और अन्य माध्यमों से ट्रांसफर की गई।

जब महिला ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी कथित तौर पर उसे धमकाने और अवैध वसूली करने लगा। मानसिक रूप से परेशान होने के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

सिविल लाइन पुलिस मोबाइल चैट, कॉल डिटेल्स और बैंक लेनदेन समेत अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश में झारखंड में भी दबिश दी गई है, लेकिन फिलहाल वह फरार बताया जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button