छत्तीसगढ़
Trending

वार्ड 40 में कांग्रेस का महाशक्ति प्रदर्शन! महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे और पार्षद उम्मीदवार शशिकांत साहू की अगुवाई में आज निकलेगी विशाल जनसंपर्क रैली, विकास उपाध्याय भी रहेंगे शामिल

रायपुर। आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस ने डीडीनगर क्षेत्र में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। महापौर पद की कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे और वार्ड पार्षद प्रत्याशी शशिकांत साहू के नेतृत्व में आज 8 फरवरी को सुबह 11 बजे विशाल जनसंपर्क रैली का आयोजन किया जा रहा है।

इस रैली में पूर्व विधायक और जनप्रिय नेता विकास उपाध्याय भी शामिल होंगे, जो कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे। रैली गोल चौक से प्रारंभ होकर डंडियन बैंक, सेक्टर 2 मेन रोड, लिटिल फ्लावर स्कूल, बंजारी नगर शीतला मंदिर से होते हुए 7 दुकान पर संपन्न होगी।

जनता से कांग्रेस का आह्वान – विकास की रफ्तार नहीं रुकेगी!

कांग्रेस ने वार्ड 40 की जनता से इस जनसंपर्क अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। पार्टी का संकल्प है कि वह जनता की सेवा और विकास कार्यों को गति देने में कोई कमी नहीं आने देगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button