छत्तीसगढ़
Trending

CM Sai आज पंचायत विभाग की लेंगे बड़ी समीक्षा बैठक: शाम 3 से 9 बजे तक BJP प्रदेश कार्यालय में रहेंगे, दिनभर का कार्यक्रम जारी

रायपुर, 21 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मंगलवार 21 जुलाई 2026 का कार्यक्रम जारी हो गया है। मुख्यमंत्री दिन की शुरुआत मंत्रालय में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक से करेंगे। इसके बाद दोपहर और शाम का अधिकांश समय आरक्षित रखा गया है। शाम 3 बजे से रात 9 बजे तक वे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला में रहेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 11:25 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां 11:30 बजे से 12:30 बजे तक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।

इसके बाद 12:30 बजे से 1:00 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। 1:00 बजे मंत्रालय से रवाना होकर 1:25 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

दोपहर 2:40 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 2:55 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला पहुंचेंगे। यहां 3:00 बजे से रात 9:00 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है। इसके बाद 9:00 बजे भाजपा कार्यालय से प्रस्थान कर 9:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां उनका शेष समय भी आरक्षित रहेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button