छत्तीसगढ़

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया, छुट्टियां सिर्फ ज़रूरी हालात में, अफसरों को मुख्यालय में रहने के निर्देश

रायपुर। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, पुलिसकर्मियों को केवल अति आवश्यक परिस्थितियों में ही छुट्टी दी जाएगी।

DGP ने सभी पुलिस इकाई प्रमुखों को आदेश जारी कर कहा है कि अधिकारी बिना अनुमति जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। केवल सरकारी कार्यों के लिए ही मुख्यालय से बाहर जाने की अनुमति होगी।

आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी इकाई प्रमुख अपने-अपने क्षेत्रों में अधिकतम बल को सतर्क और तैयार स्थिति में रखें, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

प्रदेश के सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button